ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बलिया25 दिनों में 64 केंद्रों पर 1177 एमटी धान की खरीद

25 दिनों में 64 केंद्रों पर 1177 एमटी धान की खरीद

बलिया। संवाददाता जिले में गुरुवार तक 64 केंद्रों पर 11 हजार 77 एमटी धान

25 दिनों में 64 केंद्रों पर 1177 एमटी धान की खरीद
हिन्दुस्तान टीम,बलियाFri, 26 Nov 2021 09:50 PM
ऐप पर पढ़ें

बलिया। संवाददाता

जिले में गुरुवार तक 64 केंद्रों पर 11 हजार 77 एमटी धान की खरीद हो सकी है। खरीदारी धीमा होने से किसानों की रबी की बुआई में विलम्ब हो रहा है। विवशता में वह बिचौलियों को औने-पौने दाम पर अपने खून-पसीने की कमाई बेंचने को विवश हैं। क्रय केंद्रों खुले 25 दिन हो गये, इसके बाद भी अब तक 80 में से 64 केंद्रों पर ही खरीद शुरू है।

उधर, डिप्टी एआरएमओ अविनाशचंद सागरवाल का दावा है कि सभी क्रय केंद्र खुल रहे हैं, किसानों ही नहीं पहुंच रहे हैं। क्योंकि खेतों में पानी भरा होने से धान की कटाई विलम्ब से हुई है। ‘हिन्दुस्तान ने गुरुवार को कुछ धान क्रय केंद्रों की पड़ताल किया।

हिसं बैरिया के अनुसार क्षेत्र के करमानपुर रानीगंज धान क्रय केंद्र पर लगातार दो दिनों से धान बेचने के लिये कोई किसान नहीं पहुंचा। हालांकि इस केंद्र पर धान की खरीद मंगलवार से शुरू हो गई है। शुक्रवार को धान खरीद के लिए एमआई रत्न कृष्णम क्रय केंद्र पर धान खरीद के लिए पुरी टीम के साथ किसानों का इंतजार करते रहे परन्तु कोई किसान नहीं पहुंचा। उधर लालगंज धान क्रय केंद्र पर भी कोई किसान धान लेकर नहीं पहुंचा। नायब तहसीलदार बैरिया रजत सिंह ने बताया कि अगले सप्ताह तक किसानों की भीड़ क्रय केंद्रो पर लगने की उम्मीद हैं। हिसं सिकंदरपुर के अनुसार क्षेत्र में मिलरों के हड़ताल के चलते धान खरीद पर असर पड़ता दिख रहा है। स्थिति यह है कि स्थानीय विपणन शाखा के क्रय केंद्र पर पांच किसानों से मात्र 170 कुंतल धान की खरीद हो सकी है। जबकि धान बेंचने के लिए किसान अपना पंजीकरण कराकर बैठे हैं। विपणन शाखा के प्रभारी विकास कुमार यादव ने बताया कि मिलरों के हड़ताल के कारण धान की खरीदारी में कुछ दिक्कत हो रही है, जल्द ही सब ठीक हो जायेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें