28 को आयोजित होगा बाबू मैनेजर सिंह की स्मृति में मैराथन

Jan 24, 2026 09:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलिया
share Share
Follow Us on

Balia News - बलिया में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की अध्यक्षता में 28 जनवरी को बाबू मैनेजर सिंह की स्मृति में फुल मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इस बार मैराथन 42.195 किमी, हाफ मैराथन 21 किमी और महिलाओं के लिए 5 किमी का दौड़ होगा। पंजीकरण नि:शुल्क है और पुरस्कार राशि में सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

28 को आयोजित होगा बाबू मैनेजर सिंह की स्मृति में मैराथन

बलिया। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह प्रयास से बाबू मैनेजर सिंह की स्मृति में 28 जनवरी को आयोजित होने वाले फुल मैराथन की तैयारी जोरों पर है। इसको लेकर शनिवार को शहर एक होटल में बैठक हुई, जिसमें मैराथन समिति से जुड़े लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही मैराथन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस बार मैराथन 42.195 किमी का होगा। इसके अलावा हाफ मैराथन 21 किमी, 10 व 5 किमी का होगा। इस बार महिलाओं के लिए 5 किमी का दौड़ होगा। मैराथन संचालन समिति से जुड़े पंकज सिंह ने बताया कि इसमें पंजीकरण पूरी तरह नि:शुल्क रखा गया है।

इसमें अपने देश के साथ ही अन्य देशों के धावकों ने भी पंजीयन कराया है। यहां आने वाले सभी धावकों को रहने व खाने की व्यवस्था दी जाएगी। इसमें भी 50वें स्थान तक सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा।‌ 5 किमी में प्रथम 11, द्वितीय को 7 व तृतीय स्थान वाले को 5 हजार रुपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी। इसमें भी चौथे से लेकर 50वें स्थान वाले को सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा। पंकज सिंह ने बताया पुरस्कार के मामले में यह देश का चौथा मैराथन है। इस मौके पर धर्मेंद्र सिंह, राजेश गुप्ता, भारती सिंह, सपना, महेश गुप्ता आदि थीं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;