ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बलियादुर्जनपुर में पीड़ित व आरोपित पक्ष के घर पर पुलिस का पहरा

दुर्जनपुर में पीड़ित व आरोपित पक्ष के घर पर पुलिस का पहरा

स्थानीय थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर गांव में पीड़ित व आरोपित के घर पर अब भी पुलिस का पहरा है। पुलिस अफसरों ने दोनों जगहों पर बराबर-बराबर फोर्स की तैनाती की है। पुलिस व पीएसी के जवान 12-12 घंटे की ड्यूटी...

दुर्जनपुर में पीड़ित व आरोपित पक्ष के घर पर पुलिस का पहरा
हिन्दुस्तान टीम,बलियाWed, 21 Oct 2020 03:12 AM
ऐप पर पढ़ें

स्थानीय थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर गांव में पीड़ित व आरोपित के घर पर अब भी पुलिस का पहरा है। पुलिस अफसरों ने दोनों जगहों पर बराबर-बराबर फोर्स की तैनाती की है। पुलिस व पीएसी के जवान 12-12 घंटे की ड्यूटी कर रहे हैं।

कोटा आंवटन को लेकर 15 अक्तूबर को खुली बैठक के दौरान विवाद हो गया। इस दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट व पथराव होने लगा। इसके बाद बैठक में मौजूद अधिकारियों ने बैठक को स्थगित कर दिया। हालांकि उनकी मौजूदगी में चली गोली से जयप्रकाश पाल गामा की मौत हो गयी। घटना में दूसरे पक्ष की महिलाओं व अन्य लोगों को चोटें आयी। इस मामलें में मृतक के भाई चंद्रमा पाल की तहरीर पर पुलिस ने रिटायर फौजी धीरेंद्र प्रताप सिंह डब्लू समेत आठ नामजद तथा करीब 25 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने घटना के बाद से अब तक पांच नामजद व पांच अज्ञात आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। मुख्य आरोपित धीरेंद्र प्रताप को रविवार को एसटीएफ ने लखनऊ से गिरफ्तार कर पहुंचाया। सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। न्यायालय ने 14 दिनों के न्याययिक हिरासत में जेल भेज दिया। हाईप्रोफाइल हो चुके इस घटना को लेकर पुलिस व प्रशासनिक अफसर पूरी तरह से एलर्ट हैं। सूत्रों की मानें तो दुर्जनुपर गांव में पीड़ित व आरोपित पक्ष के घर पर पुलिस का पहरा लगाया गया है। बताया जाता है कि दोनों जगहों पर दो-दो एसओ, एक-एक क्यूआरटी तथा डेढ़-डेढ़ सेक्शन पीएसी की तैनाती की गयी है। उनकी ड्यूटी 12-12 घंटे पर बदल रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें