हरनाटार के नारियल ने खुद को मारी थी गोली, गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, बलिया
share

Balia News - 0 जेल में बंद मऊ के राबिन सिंह को फायदा पहुंचाने का प्रयासपुर गांव में दस दिन पहले संदिग्ध हाल में चली गोली से युवक के घायल होने की घटना का पुलिस ने

हरनाटार के नारियल ने खुद को मारी थी गोली, गिरफ्तार

बलिया, संवाददाता। सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के हरनाटार दयालुपुर गांव में दस दिन पहले संदिग्ध हाल में चली गोली से युवक के घायल होने की घटना का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया। पुलिस का दावा है कि कुछ लोगों को फंसाने की नियत से आयुष राय उर्फ नारियल ने खुद को गोली मारी थी। तहकीका में इस बात की पुष्टि होने पर सिकन्दरपुर पुलिस ने नारियल को मंगलवार को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पुलिस के अनुसार नारियल के पिता सुनील राय ने 25 मई को तहरीर दी थी। उन्होंने बताया था कि 23 मई की रात करीब साढ़े 10 बजे उभांव थाना क्षेत्र के इंद्रौली निवासी अतुल प्रताप यादव, बेल्थरारोड कृषि मंडी निवासी अरविन्द शंकर, ककरासों निवासी राजन यादव, भोलू यादव व सत्येन्द्र यादव तथा पट्टीदार धनन्जय राय दरवाजा खोलने लगे।

आरोप लगाया है कि जब मेरे पुत्र आयुष राय ने दरवाजा खोला तो आरोपी ताबड़तोड़ गोली चलाने लगे लिहाजा गोली उसके बायें हाथ में लगी और घायल हो गया। केस दर्ज जांच कर रही पुलिस को बार-बार बयान बदल रहे पिता-पुत्र पर संदेह हुआ। तहकीकात में पता चला कि आयुष राय उर्फ नारियल ने बेल्थरारोड के चर्चित आयुष हत्याकांड में जेल में बंद अपने दोस्त मऊ जनपद के मधुबन थाना क्षेत्र के चकसहमारुफ उर्फ जलपुरवा निवासी राबिन सिंह को फायदा पहुंचाने के लिए साजिश के तहत इस घटना को अंजाम दिया है। इसके बाद पुलिस ने नारियाल को गिरफ्तार कर लिया। एसओ मूलचंद्र चौरसिया का कहना है कि इस मामले में राबिन को भी आरोपी बनाया गया है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।