बैंक खाते से हुई धोखाधड़ी के पैसे मिले वापस

Newswrap हिन्दुस्तान, बलिया
share

Balia News - बलिया में 15 दिसंबर 2025 को अर्जुन वर्मा के बैंक खाते से धोखाधड़ी कर 22500 रुपए निकाले गए। पीड़ित ने हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत की। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए 11500 रुपए वापस कर दिए और बाकी राशि की रिकवरी के लिए कार्रवाई जारी है।

बैंक खाते से हुई धोखाधड़ी के पैसे मिले वापस

बलिया। बैंक खाते से धोखाधड़ी कर निकाले गए रुपयों को शुक्रवार को गड़वार पुलिस ने पीड़ित के खाते में वापस करा दिया। मामला 15 दिसंबर 2025 का है। क्षेत्र के बसनवार निवासी अर्जुन वर्मा के ग्रामीण बैंक के खातें से धोखाधड़ी कर 22500 रुपए निकाल लिए गए। पीड़ित ने इस मामले में हेल्पलाईन नंबर 1930 और थाने पर शिकायत दर्ज कराई। मामले में थानाध्यक्ष हितेश कुमार की टीम ने खाते को होल्ड कराते हुए 11500 रुपए पीड़ित के खाते में वापस करा दिए। बाकी पैसों की रिकवरी के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।