
पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से पशु तस्कर घायल
Balia News - भीमपुरा में पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक पशु तस्कर घायल हो गया। पुलिस ने संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने फायरिंग की। गोली लगने से तस्कर तैयब खान घायल हुआ, जबकि उसका साथी भागने...
भीमपुरा, हिन्दुस्तान संवाद। पुलिस मुठभेड़ में शुक्रवार की रात गोली लगने से एक पशु तस्कर घायल हो गया। इस दौरान उसका एक साथी मौके से भागने में कामयाब हो गया। अस्पताल में इलाज कराने के बाद आरोपी का पुलिस ने चालान कर दिया। पुलिस की टीम रात में इलाके के लोहटा पुलिया के पास मौजूद थी। इसी बीच मालीपुर की ओर से आ रहे बाइक सवार दो संदिग्धों को संदेह के आधार पर पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगे। पीछा करते समय बाइक सवार बदमाश पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगे। बताया जाता है कि पुलिस की ओर से की गयी जबाबी कार्रवाई में एक व्यक्ति के बायें पैर में गोली लग गयी, जबकि उसका एक साथी भागने में सफल हो गयी।

घायल बदमाश की पहचान सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के बसारिखपुर निवासी 38 वर्षीय तैयब खान के रुप में हुई। उसने पुलिस को बताया कि मेरे साथ सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के सिकिया निवासी सुनील यादव था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को अस्पताल पहुंचाया। पूछताछ में उसने बताया कि आजमगढ़ और मऊ से गोवंश की तस्करी करते हैं। पशुओं को सिवान (बिहार) पहुंचाया जाता है। उसका कहना है कि गोवंश लदी गाड़ी रात 12 बजे से दो बजे के बीच गुजरती है। शुक्रवार की रात हम लोग पशु लदे वाहन को गुजरने से पहले सिग्नल देने के लिए पहुंचे थे। पुलिस ने आरोपी के पास से बाइक के साथ ही कट्टा-कारतूस आदि बरामद किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




