एसआई पर हमला करने के आरोपी को किया चालान

Newswrap हिन्दुस्तान, बलिया
share

Balia News - नगरा, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाने के एसआई से मारपीट करने के आरोपी अमित

एसआई पर हमला करने के आरोपी को किया चालान

नगरा, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाने के एसआई से मारपीट करने के आरोपी अमित यादव को पुलिस ने मंगलवार को पूछताछ के बाद चालान कर दिया। सब इंस्पेक्टर दिनेश यादव की तहरीर पर उसके खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत अन्य कई धारा में केस दर्ज किया गया है।इलाके के जेठवारगांव के संतोष राजभर और अमित यादव के बीच मकान का छज्जा निकालने को लेकर विवाद चल रहा था। इसकी शिकायत अमित ने एसडीएम रसड़ा से की थी। उप जिलाधिकारी ने पुलिस को दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले का निस्तारण करने का निर्देश दिया था। सोमवार को पुलिस के बुलाने पर अमित और संतोष दोनों थाने पर पहुंचे थे।

पुलिस दोनों पक्षों से बातचीत कर रही थी। इस दौरान अमित अपने मोबाइल से वीडियो बनाने लगा। थाना परिसर में वीडियो बनाने से सब इंस्पेक्टर दिनेश यादव ने रोकने का प्रयास किया तो वह विवाद करने लगा। कहासुनी के बीच उसने एसआई को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद जवानों ने उसे दबोच लिया।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।