
हत्या की आरोपी चार महिलाओं समेत छह गिरफ्तार
Balia News - बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के छोटकी सेरिया गांव में 11 दिसम्बर को एक
बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के छोटकी सेरिया गांव में 11 दिसम्बर को एक विवाद में घायल की सोमवार को हुई मौत के मामले में पुलिस ने छह नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इनमें चार महिलाएं भी हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई लाठी भी बरामद कर ली है। 11 दिसंबर की शाम क्षेत्र के छोटकी सेरिया निवासी विनोद का अपने पड़ोसी मोजरी, राजेश और मनोज समेत छह लोगों से विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। आरोपियों ने लाठी-डंडों से विनोद पर जानलेवा हमला कर दिया। सिर और सीने पर गंभीर चोट लगने से विनोद मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े।
इसके बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए थे। घायल विनोद को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा था। उधर, विनोद की पत्नी पिंकी की तहरीर पर 12 दिसंबर को केस दर्ज किया गया था। इसी बीच, सोमवार को इलाज के दौरान विनोद की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही पुलिस ने मुकदमा में हत्या की धारा बढ़ा दी है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार को सभी छह नामजद आरोपियों मोजरी, राजेश, मनोज, दुर्गा, सुरसती व रानी को छोटकी सेरिया मोड़ से पकड़ लिया। राजेश की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक बांस की लाठी को भी बरामद कर लिया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




