अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Mar 02, 2026 09:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलिया
Balia News - बलिया में बैरिया पुलिस ने रवि पासवान को गिरफ्तार किया, जो एक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। लड़की के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद, पुलिस ने लड़की को उसके परिजनों को सौंप दिया और पाक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की।

बलिया। बैरिया पुलिस ने सोमवार को रकबा टोला निवासी रवि पासवान को लक्ष्मण दास इंका के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया। पुलिस का कहना है कि कुछ दिनों पहले एक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। लड़की के परिजनों की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज खोजबीन कर रही थी। इसी बीच पीड़िता के साथ आरोपी हत्थे चढ़ गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने लड़की को परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में पुलिस ने लड़की से पूछताछ के बाद पाक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


