Balia News: हत्या के प्रयास के आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, बलिया
Follow us on Google News
share

Balia News: बांसडीह में ग्राम शिवरामपुर के 40 वर्षीय लालबाबू बिंद पर धारदार हथियार से हमला करने के मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया। घटना में प्रयुक्त गड़ासा भी पुलिस ने बरामद किया। लालबाबू की तहरीर पर आरोपी अच्छेलाल और उसके पुत्र अजीत के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

Balia News: हत्या के प्रयास के आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार

Balia News: बांसडीह। क्षेत्र के ग्राम शिवरामपुर (अनकटपुर) निवासी 40 वर्षीय लालबाबू बिंद पर धारदार हथियार से हमला कर घायल करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त गड़ासा (दांव)को बरामद कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया। पुलिस का कहना है कि लालबाबू की तहरीर पर उसी गांव के अच्छेलाल बिंद तथा उसके पुत्र अजीत बिंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर खोजबीन कर रही थी। इसी बीच पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में एसआई अजय पाल, सिपाही संदीप सिंह, मनोज सिंह आदि थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।