Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalia NewsPolice Arrest Animal Smuggler with Three Cows and a Calf in Uttar Pradesh
पिकअप पर लदे तीन गोवंश के साथ पशु तस्कर गिरफ्तार

पिकअप पर लदे तीन गोवंश के साथ पशु तस्कर गिरफ्तार

संक्षेप: Balia News - पुलिस ने सोमवार रात तीन गायों और एक बछड़े के साथ एक पशु तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने वाहन को सीज कर दिया और आरोपी के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम तथा पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया। तस्कर...

Wed, 27 Aug 2025 01:25 AMNewswrap हिन्दुस्तान, बलिया
share Share
Follow Us on

रेवती, हिन्दुस्तान संवाद। पुलिस ने सोमवार की रात पिकअप पर लदे तीन गोवंश के साथ एक पशु तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने वाहन को एमवी एक्ट में सीज कर दिया, जबकि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर चालान कर दिया। इलाके के कुआंपीपर गांव के पास से गुजर रहे पिकअप को जवानों ने संदेह के आधार पर रोक लिया। छानबीन में उस पर तीन गाय और एक बछड़ा लदा हुआ मिला। पुलिस ने वाहन चालक उभांव थाना क्षेत्र के भीटा निवासी सुनील यादव को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि गायों के बीच बछड़ा को पुलिस को चकमा देने के लिए रखा गया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उसने बताया कि गायों के साथ बछड़ा होने से वह दुधारु लगतीं हैं। बताया कि पशुओं को बिहार लेकर जा रहा था। पुलिस ने उसके खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम तथा पशु क्रुरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। पुलिस का कहना है कि उसके खिलाफ सिकन्दरपुर थाने में पशु तस्करी का केस दर्ज है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में एसआई अवनीश त्रिपाठी, सिपाही अंकित सिंह, शिवम यादव, आजाद राजभर आदि थे।