पीएमश्री खेलों का ओवरऑल चैंपियन बना नरहीं नम्बर एक
Balia News - 0 वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ एक दिवसीय आयोजनविजेताओं को पुरस्कृत (पिक : 21) बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। पीएमश्री विद्यालयों की जनपदीय खेलकूद प
बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। पीएमश्री विद्यालयों की जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय नरही नम्बर एक की टीम ओवरऑल चैंपियन हुई। मंगलवार को वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित एक दिवसीय प्रतियोगिता में जनपद के कुल 26 पीएमश्री विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य कोषाधिकारी आनंद दूबे व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। प्राथमिक विद्यालय अमृतपाली के बच्चों ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मुख्य कोषाधिकारी ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। क्रीड़ा अधिकारी जवाहर लाल यादव विशिष्ट अतिथि रहे। जनपदीय खेल में एथलेटिक्स, कबड्डी, वॉलीबॉल, खो खो आदि खेलों का आयोजन किया गया।
ओवरऑल चैंपियनशिप में 49 अंकों के साथ विद्यालय नरही नम्बर एक प्रथम, 33 अंकों के साथ कंपोजिट विद्यालय खोरीपाकड़ द्वितीय एवं 30 अंकों के साथ कंपोजिट विद्यालय शेरवा कलां की टीम तीसरे स्थान पर रही। प्राथमिक बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में खोरीपाकर की सपना प्रथम, श्रीनगर की साक्षी द्वितीय व डिहवा की सपना तृतीय स्थान पर रही। 400 मीटर दौड़ में नरही की अंकिता राजभर प्रथम, शेरवा कला की वंदना द्वितीय एवं खोरीपाकड़ की सपना तृतीय स्थान पर रही। प्राथमिक बालिका कबड्डी के फाइनल में नरही नंबर एक ने डिहवा को रोमांचक मुकाबले में मात देकर खिताब पर कब्जा जमाया। निर्णायक की भूमिका में जिला व्यायाम शिक्षक विनोद कुमार सिंह, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक नीरज राय, नीतू सिंह, सपना चौधरी, कनक चक्रधर, भावानंद शर्मा, खुर्शीद, अनूप राय, अनामिका सिंह, एकता तिवारी, नीतू चौबे, शबाना परवीन ,शबनम, मोहम्मद वसीम, अनिल कनौजिया, राजेश अंचल, शमशाद, विराट कुंवर, राजेश कुमार आदि रहे। इस दौरान जिला समन्वयक ओमप्रकाश सिंह, सत्येंद्र राय, अम्बरीष तिवारी, विजय, प्रभाकर राय, डॉ भवतोष कुमार पाण्डेय, प्रतिमा उपाध्याय, चित्रलेखा सिंह, अभिषेक तिवारी, निरुपमा, ब्रजेश कुमार, रश्मि पांडेय, अनीता आदि थे। संचालन विनोद कुमार सिंह व शशि भूषण मिश्र ने किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


