ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बलियापीएम के भाई पंकज मोदी आज पकड़ी आएंगे

पीएम के भाई पंकज मोदी आज पकड़ी आएंगे

बलिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी 30 जून को यानि आज जिले के पकड़ी में स्थित विहंगम योग के वृत्तकुट आश्रम में आएंगे। उनके साथ...

पीएम के भाई पंकज मोदी आज पकड़ी आएंगे
हिन्दुस्तान टीम,बलियाWed, 30 Jun 2021 03:21 AM
ऐप पर पढ़ें

बलिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी 30 जून को यानि आज जिले के पकड़ी में स्थित विहंगम योग के वृत्तकुट आश्रम में आएंगे। उनके साथ स्वामी स्वतंत्र देव महाराज भी रहेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार पंकज मोदी दोपहर में 12 बजे आश्रम में पहुंचेंगे। वे यहां आश्रम में बने भवनों व समाधि स्थल में जाने के साथ ही कुछ पल बिताएंगे। जिले के आध्यात्मिक आश्रमों में एक पकड़ी के सद्गुरु सदाफल देव महाराज का आश्रम है। इसमें न केवल देश बल्कि विदेश से भी श्रद्धालु आते हैं। सदाफल देव महाराज सरल सिद्ध महात्मा थे। उन्होंने समाधि ली थी। उनके समाधिस्थल पर भव्य निर्माण कराया गया है। गुरु परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सदाफल देव जी महाराज के पुत्र धर्मराचन्द्र जी महाराज और अब तीसरी पीढ़ी में स्वतंत्र देव जी महाराज तत्कालीन समय में गद्दी पर विराजमान हैं। जिला मुख्यालय से करीब 25 किमी दूर पकड़ी गांव में भव्य आश्रम का निर्माण किया गया है। प्रधानमंत्री के भाई पंकज मोदी के आने की सूचना के बाद आश्रम परिसर व आसपास साफ-सफाई की गई। आश्रम परिसर में पंडाल आदि लगाए जा रहे थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें