ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बलियादुर्घटना को दावत दे रहे गड्ढे

दुर्घटना को दावत दे रहे गड्ढे

बलिया। संवाददाता जिले मे गड्ढों में तब्दील हो चुकी अधिकांश सड़कें दुर्घटना का...

दुर्घटना को दावत दे रहे गड्ढे
हिन्दुस्तान टीम,बलियाTue, 18 Jan 2022 03:11 AM
ऐप पर पढ़ें

बलिया। संवाददाता

जिले मे गड्ढों में तब्दील हो चुकी अधिकांश सड़कें दुर्घटना का सबब बनती जा रही है। सड़क के गड्ढों में गिरकर जहां एक ओर दर्जनों लोग चोटिल हो रहे है, वहीं लोगों को अपनी जान से भी हाथ धोना पड़ रहा है। सर्वाधिक नारकीय हालात शहर के इलाकों में है। जहां आम सड़कों के साथ नेशनल हाइवे भी पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुका है। इन गड्ढो की मरम्मत के लिए दर्जनों बार राजनीति तो हुई, लेकिन समस्या का समाधान नही हो सका। प्रशासन व जनप्रतिनिधियों की उपेशा से लोग असमय ही काल के गाल में समां रहे है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें