भोजन की खराब गुणवत्ता देख पंचायत सहायक आक्रोशित

Newswrap हिन्दुस्तान, बलिया
share

Balia News - रेवती, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के हुसैनाबाद में चल रहे ग्राम सचिवालयों में तैनात

भोजन की खराब गुणवत्ता देख पंचायत सहायक आक्रोशित

रेवती, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के हुसैनाबाद में चल रहे ग्राम सचिवालयों में तैनात पंचायत सहायकों का प्रशिक्षण में शुक्रवार को भोजन की गुाण्वत्ता को लेकर सहायक आक्रोशित हो गए तथा डीपीएम आजमगढ़ से इसकी शिकायत की है। बताया जाता है कि पंचायत सहायकों को तकनीकि रूप से दक्ष बनाने के लिए ब्लॉकवार चार दिवसीय प्रशिक्षण पिछले 23 मार्च से हुसैनाबाद में दिया जा रहा है। इसी क्रम में आज नवानगर, हनुमानगंज और पंदह ब्लॉक के 153 पंचायत सहायकों का अंतिम दिन प्रशिक्षण चल रहा था। दोपहर में लंच के समय खाना बेहद खराब क्वालिटी का परोसा गया, जिस पर पंचायत सहायक आक्रोशित होकर शोर मचाने लगे।

प्रशिक्षुओं ने बताया कि मेनू में पूड़ी, सब्जी, चावल, दाल, सलाद, मीठ, पापड़ आदि व्यंजन का नाम लिखा गया है। लेकिन मौके पर पुड़ी सब्जी चावल दाल मिला था, जिसमें चावल चावल की क्वालटी इतना खराब था कि उसे खाना मुश्किल था। पूड़ी भी किचन के फर्श पर बेलने के कारण उसमे धूल सटा हुआ था। सहायकों ने डीपीएम से इसकी शिकायत किया, तो डीपीएम ने डीपीआरओ आफिस से सप्लायर से संबंधित कार्यालय से जानकारी मांगी गयी तो वह भी नहीं मिला। जिला पंचायत सहायक के जिलाध्यक्ष चंदन गिरी ने बताया कि प्रशिक्षण के शुरूआत से ही खराब गुणवत्ता वाले भोजन की शिकायत प्रशिक्षक कमला कांत राय से की जा रही थी। लेकिन वह सुधार का आश्वासन देकर टालते गए। अंतिम दिन तो भोजन इतना खराब था कि किसी ने खाया तक नहीं। नवानगर ब्लाक अध्यक्ष तनमन कुमार ,पंदह ब्लाक अध्यक्ष शिवकुमार ने व्यवस्था की कड़ी निंदा की है। इस सम्बंध में रेवती बीडीओ शकील अहमद ने बताया कि वह एक दो बार वहां गए थे। गर्मी का मौसम है खाना बनाने और वहां ले जाने में गुणवत्ता कुछ गड़बड़ हो सकती है। एडीओ पंचायत शशिभूषण दूबे ने बताया कि मैं केवल नोडल था, सारी व्यवस्थाए आजमगढ़ से संचालित था, डीपीएम ने जांच का आश्वासन दिया है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।