पंचायत सहायकों ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
सुखपुरा के पंचायत सहायकों ने बीडीओ को ज्ञापन सौंपकर विभागीय कार्यों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने और लंबित मानदेय भुगतान की मांग की। उन्होंने सीएससी संचालन से आय के निस्तारण में पारदर्शिता, अनावश्यक दबाव से मुक्ति और उचित पारिश्रमिक की मांग की। इस अवसर पर यूनियन के कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

सुखपुरा। बेरुआरबारी ब्लाक के पंचायत सहायकों ने सोमवार को बीडीओ को ज्ञापन सौंपा। इसके माध्यम से विभागीय कार्यों के सुचारु संचालन के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा लंबित मानदेय भुगतान की भी मांग उठाई। उनके प्रमुख मांगों में सीएससी (कामन सर्विस सेंटर) संचालन से प्राप्त आय के निस्तारण की प्रक्रिया पारदर्शी बनाने, किसी प्रकार का अनावश्यक दबाव न डालने, मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य में लगे पंचायत सहायकों को अन्य प्रगणकों की तरह उचित पारिश्रमिक एवं प्रोत्साहन राशि दिए जाने आदि है। इस मौके पर यूनियन अध्यक्ष जितेंद्र उपाध्याय, उपाध्यक्ष विवेक चौहान महामंत्री सुशील कुमार, कंचन यादव, अमरेन्द्र यादव, सोनाली सिंह, प्रीती सिंह, ऋतु सिंह, पुजा दुबे आकाश वर्मा, रविशंकर साहनी सुमन वर्मा आदि थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


