ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बलियापंचक्रोसी परिक्रमा का जगह-जगह हुआ स्वागत

पंचक्रोसी परिक्रमा का जगह-जगह हुआ स्वागत

दीपावली के अगले दिन से भृगु मंदिर से निकली पंचकोसी परिक्रमा यात्रा का शहर से सटे माल्देपुर, खोरीपाकड़ में स्वामी सौरभ जी के नेतृत्व में स्वागत किया गया। ग्राम प्रधान व अन्य लोगों ने यात्रा की आरती...

पंचक्रोसी परिक्रमा का जगह-जगह हुआ स्वागत
हिन्दुस्तान टीम,बलियाTue, 29 Oct 2019 11:45 PM
ऐप पर पढ़ें

दीपावली के अगले दिन से भृगु मंदिर से निकली पंचकोसी परिक्रमा यात्रा का शहर से सटे माल्देपुर, खोरीपाकड़ में स्वामी सौरभ जी के नेतृत्व में स्वागत किया गया। ग्राम प्रधान व अन्य लोगों ने यात्रा की आरती उतारी।

पंचकोसी परिक्रमा स्वामी रामबालक दास के शिष्य संतों तथा वैदिक प्रभात फाउण्डेशन के स्वामी बद्री विशाल के नेतृत्व में निकाली जा रही है। जिस मार्ग से भी यात्रा गुजरी, श्रद्धालुओं ने दर्शन किया। सोमवार को यात्रा नगर भ्रमण करते हुए गर्गाश्रम सागरपाली पहुंची। मंगलवार की प्रात: गर्गाश्रम से यात्रा विमलतीर्थ देवकुलावली (देवकली, बहादुरपुर) पहुंची। 30 अक्तूबर को देवकली से कुशेश्वर-क्षितेश्वर नाथ महादेव मंदिर छितौनी पहुंचेगी। जबकि 31 को छितौनी से पराशर आश्रम (परसिया) पर पांचवीं रात्रि का विश्राम होगा। पहली नवम्बर को यात्रा का समापन परसिया से भृगु मंदिर पहुंचकर होगा।

पंचकोशी यात्रा के सम्बंध में शिवकुमार सिंह कौशिकेय ने बताया कि पद्मपुराण दर्दरक्षेत्र महात्म्य खण्ड के अनुसार भृगुक्षेत्र की पंचकोशी परिक्रमा करने ऋषि-मुनि, देवी-देवता सभी आते हैं। ऐसी मान्यता है कि जिन्हें किसी ने शाप दिया है, उसका मोचन भी इस परिक्रमा को करने से हो जाता है। गर्गाश्रम सागरपाली से पराशर आश्रम (परसिया) तक जाने वाली इस परिक्रमा यात्रा का संचालन भृगुक्षेत्र के ऋषि-मुनियों द्वारा किया जाता रहा है।

इस मौके पर उमेश चन्द्र चौबे, अशोक चौबे, शत्रुघ्न पांडे, विजय शुक्ल, आशीष कुमार, उमेश, अंकित चौबे, संजय चौबे, ज्ञानदेव सिंह, उदयवीर सिंह, गोलू, छोटू चौधरी, संजय यादव, भोला राय, छोटेलाल पांडे, कृष्ण पांडेय आदि थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें