Balia News: झाड़ियों में मिली 11 पुरानी बैटरियां
हिन्दुस्तान, बलिया
Balia News: मनियर के ग्राम पंचायत सरवार ककरघट्टी के विक्रमपुर दक्षिण में ईंट-भट्ठे के पास झाड़ियों में 11 पुरानी बैटरियां मिलीं। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने बैटरियों को एकत्रित कर थाना ले जाया। थाना प्रभारी ने बताया कि ये बैटरियां कंडम हैं और इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

Balia News: मनियर। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सरवार ककरघट्टी के विक्रमपुर दक्षिण में शुक्रवार की ईंट-भट्ठे के गड्ढे के पास झाड़ियों में 11 पुरानी बैटरियां मिलीं। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस सभी को एकत्र कराकर थाने ले गई। सभी बैट्रियां ई-रिक्शा की हैं। कुछ लोगों का कहना है कि इस प्रकार की बैटरियां प्रायः मोबाइल टावरों या अन्य सरकारी संस्थानों में बिजली बैकअप के लिए उपयोग की जाती हैं। इनके झाड़ियों में फेंके जाने को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इस सम्बंध में मनियर थाना प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बरामद बैटरियां कंडम (पुरानी/अनुपयोगी) हैं। और जानकारी जुटाई जा रही है।


