अनावश्यक स्पीड ब्रेकर हटाए जाने की मांग

हिन्दुस्तान, बलिया
Follow us on Google News
share

रतसर-गड़वार सड़क पर बनाए गए दर्जनों स्पीड ब्रेकर दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। बिना आदेश के बनाए गए इन ठोकरों से राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अनावश्यक स्पीड ब्रेकर हटाने की मांग की है।

अनावश्यक स्पीड ब्रेकर हटाए जाने की मांग

रतसर। नगर से गड़वार जाने वाली करीब सात किलोमीटर लंबी सड़क पर बनाए गए दर्जनों स्पीड ब्रेकर (ठोकर) इन दिनों दुर्घटनाओं को दावत दे रहे हैं। बिना किसी स्पष्ट आदेश के इस मार्ग पर बड़ी संख्या में स्पीड ब्रेकर बना दिए जाने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह सड़क जिला मुख्यालय, ब्लॉक और थाना जाने का प्रमुख मार्ग है। ऐसे में प्रतिदिन बड़ी संख्या में चार पहिया और दो पहिया वाहन इस मार्ग से गुजरते हैं। लेकिन जगह-जगह बनाए गए स्पीड ब्रेकरों के कारण वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर रात के समय और अनजान लोगों के लिए ये और भी खतरनाक साबित हो रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क का चौड़ीकरण वर्षों पहले किया गया था, उस समय स्पीड ब्रेकरों की संख्या बहुत कम थी। लेकिन करीब एक पखवारे पहले सड़क पर दोबारा पिचिंग के बाद अचानक दर्जनों स्पीड ब्रेकर बना दिए गए, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। क्षेत्रीय लोगों ने प्रशासन से अनावश्यक स्पीड ब्रेकरों को हटाए जाने की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।