Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalia NewsNegligence in Drain Construction Causes Serious Injury to 6-Year-Old Girl
नपं की लापरवाही से बालिका चोटिल

नपं की लापरवाही से बालिका चोटिल

संक्षेप:

Balia News - रतसर में नाला निर्माण के दौरान गड्ढे को नहीं पाटने से छह वर्षीया आलिया गंभीर रूप से चोटिल हो गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसका हाथ फैक्चर बताया। नगर पंचायत की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ, जिससे स्थानीय निवासियों में आक्रोश है।

Feb 06, 2026 11:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलिया
share Share
Follow Us on

रतसर। नाला निर्माण के दौरान अगल-बगल हुए गड्ढों को नहीं पाटे जाने से गुरुवार की शाम एक छह वर्षीया बालिका गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने हाथ फैक्चर होना बताया, जिसके बाद उसका प्लास्टर कराया गया है। बता दें कि नगर के वार्ड नं. 14 ईदगाह के पास नगर पंचायत की ओर से नाला निर्माण का कार्य दस दिन पहले पूर्ण कर लिया गया। लेकिन गड्ढा को पाटा नहीं गया नगर पंचायत की लापवारही का खामियाजा अफताब की पुत्री आलिया को भुगतना पड़ा। नगवासियों में नगर पंचायत के जिम्मेदारों के प्रति आकोश है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें