National Sports Day Celebrated with Enthusiasm in Ballia Honoring Major Dhyan Chand स्टेडियम में खिलाड़ियों ने ली फिटनेस की शपथ, Balia Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalia NewsNational Sports Day Celebrated with Enthusiasm in Ballia Honoring Major Dhyan Chand

स्टेडियम में खिलाड़ियों ने ली फिटनेस की शपथ

Balia News - बलिया में राष्ट्रीय खेल दिवस को बहुत धूमधाम से मनाया गया। मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। सांसद नीरज शेखर और जिलाधिकारी ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, बलियाSat, 30 Aug 2025 12:29 AM
share Share
Follow Us on
स्टेडियम में खिलाड़ियों ने ली फिटनेस की शपथ

बलिया, संवाददाता। राष्ट्रीय खेल दिवस को जनपद में बहुत धूम धाम से मनाया गया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर जनपद में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। नगर के वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम, जननायक चंद्रशेखर विश्विद्यालय के अलावा जनपद के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों पर मेजर ध्यानचंद का जन्मदिवस राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में उत्सव पूर्ण वातावरण में मनाया गया। जनपद के विद्यालयों विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। स्टेडियम के बहुद्देशीय सभागार में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद नीरज शेखर एवं जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सांसद एवं जिलाधिकारी संग सीडीओ ओजस्वी राज, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम शर्मा ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण किया।

इस दौरान उपस्थित खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा तथा खिलाड़ियों के नाम संदेश को सुना। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने कहा कि खेल ना केवल शारीरिक अपितु मानसिक व भावनात्मक रूप से भी व्यक्ति को मजबूत बनाता है। प्रतिवर्ष एक सांसद खेल महोत्सव आयोजित करना है। कार्यक्रम में उपस्थित खिलाड़ियों को नीरज शेखर द्वारा फिटनेस शपथ दिलाई गई। इसके बाद राज्यसभा सांसद ने जिलाधिकारी संग खेल दिवस पर आयोजित जनपदीय बालक हॉकी प्रतियोगिता के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस दौरान नीरज शेखर डीएम व सीडीओ संग स्टेडियम के नवनिर्मित जिम का निरीक्षण करने पहुंचे, जहां जिम के अत्याधुनिक उपकरणों का प्रयोग कर उनकी गुणवत्ता की परख की गई। पुरस्कार वितरण समारोह में भाजपा नगर अध्यक्ष सोनी तिवारी ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किया। निर्णायक की भूमिका सरदार मोहम्मद अफजल, अबू सईद, शमीमुल्लाह, मनोज पांडे आदि ने निभाई। इस दौरान जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष ई अरुण सिंह, वॉलीबाल संघ सचिव नीरज राय, एथलेटिक्स सचिव मिथिलेश श्रीवास्तव, सच्चिदानंद राय, मोहम्मद जावेद, अजय राज सिंह, रोहित भारद्वाज, धर्मेंद्र पांडे, प्रीति गुप्ता, मोहम्मद गयासुद्दीन आदि थे। संचालन अरविंद कुमार सिंह ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।