Nandvanshi Talent Award Ceremony in Ballia Recognizes Academic Achievements प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावियों का हुआ सम्मान, Balia Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalia NewsNandvanshi Talent Award Ceremony in Ballia Recognizes Academic Achievements

प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावियों का हुआ सम्मान

Balia News - बलिया में आल इण्डिया महापद्मनन्द कम्युनिटी एजुकेटेड एसोसिएशन द्वारा 'नंदवंशी प्रतिभा सम्मान समारोह' आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि उदय नारायण नंद ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समारोह...

Newswrap हिन्दुस्तान, बलियाSun, 22 June 2025 11:03 PM
share Share
Follow Us on
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावियों का हुआ सम्मान

बलिया, संवाददाता। आल इण्डिया महापद्मनन्द कम्युनिटी एजुकेटेड एसोसिएशन जिला इकाई की ओर से रविवार को शहर के एक लॉज में ‘ नंदवंशी प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय उदय नारायण नंद ने अन्य अतिथियों एलबी शर्मा, नथुनी राम नंद, सुनील ठाकुर, सुमन ठाकुर के साथ दीप प्रज्वलित कर तथा महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। इसके बाद बुद्ध वंदना तथा अतिथियों को नंद पटट्टिका और बैज स्वागत लगाकर स्वागत किया गया। संगठन की ओर से आयोजित समारोह में नंदवंशी समाज के हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट तथा अन्य उच्च शिक्षा में मेधा का प्रतिमान स्थापित करने वाले होनहार मेधावी बच्चों को सम्मान स्वरूप नंद पट्टिका, नंद पदक व मेडल देकर सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वाले छात्र-छात्राओं में आर्यन शर्मा, अनुराग शर्मा, कशिश शर्मा, सुष्मिता, प्रियांशु, स्नेहा, सूरज कुमार ठाकुर, शुभम ठाकुर, निधि, श्वेता ठाकुर, राज ठाकुर, विवेक ठाकुर, नीतीश, चांदनी ठाकुर, अनामिका ठाकुर, काव्य कुमारी, अंकिता कुमारी, प्रीति कुमारी, अंशुमन, अभिषेक ठाकुर समेत 21 बच्चे सम्मानित हुए। मुख्य अतिथि ने बच्चों को शिक्षा को महत्व बताते हुए कहा कि लक्ष्य निर्धारित करके पढ़ें और आगे बढें। इस मौके पर नित्यानंद ठाकुर, रामजन्म ठाकुर, बेचन राम नंद, निर्मल कुमार एडवोकेट, कन्हैया ठाकुर नंद, अशोक कुमार नंद, ओमप्रकाश ठाकुर, सावित्री नन्दा,लता देवी,लक्षमी देवी,राधिका नंदा, श्रेया ,शंकर ठाकुर ,सुरेन्द्र ठाकुर, धीरज ठाकुर,रामेश्वर ठाकुर, सुजीत ठाकुर, चंदन ठाकुर, जितेंद्र ठाकुर, सौरभ ठाकुर, प्रतिभा यादव, विदेशी लाल यादव, विरेंद्र ठाकुर आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।