Balia News: खेत में मिले वृद्ध के शव की हुई पहचान
By Newswrap
हिन्दुस्तान, बलियाBalia News: नगरा के डूमाडाड गांव के पास शनिवार को खेत में मिले एक 65 वर्षीय वृद्ध का शव रविवार को पहचान किया गया। मृतक की पहचान मनन यादव के रूप में हुई। परिवार ने बताया कि वह सामान्यतः तीन-चार दिन तक घर से गायब रहते थे।

Balia News: नगरा। इलाके के डूमाडाड गांव के महुआबारी के पास शनिवार की दोपहर खेत में अज्ञात करीब 65 वर्षीय वृद्ध के शव की रविवार को पहचान हो गयी। पुलिस का कहना है कि मृतक उसी गांव के रहने वाल मनन यादव थे। परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया है कि वह आम तौर पर घर से तीन-चार दिन तक गायब रहते थे।


