बैठक हॉल की मांग को लेकर सभासदों का धरना
रतसर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत कार्यालय में बैठक हाल की व्यवस्था नहीं होने

रतसर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत कार्यालय में बैठक हाल की व्यवस्था नहीं होने से नाराज़ सभी सभासद गुरुवार को धरने पर बैठ गए। दोपहर 12 बजे कार्यालय की बिजली सप्लाई काट दी और कार्यालय के सामने तेज धूप में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके चलते करीब डेढ़ घंटे तक कामकाज बाधित रहा।सभासदों को मनाने के लिए बड़े बाबू संजय सिंह तथा लेखपाल प्रदीप कुमार पाण्डेय ने काफी प्रयास किया, आश्वासन भी दिया लेकिन सभासद मांगों पर अड़े रहे। इस दौरान गोविंदा सिंह, प्रिंस सिंह, इस्तखार अहमद, सद्दाब अहमद, अरशद नवाज, अशोक गुप्ता, प्रशांत गुप्त, शिवलाल गोंड, नीरज राजभर, मनोज गोंड, सर्वजीत राजभर, अजय राजभर, प्रिंस कुमार, संजय सिंह आदि थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


