Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalia NewsMother Accuses Pickup Owner of Murder After Son s Tragic Death in Accident
चालक की मां ने पिकअप मालिक पर लगाया हत्या का आरोप

चालक की मां ने पिकअप मालिक पर लगाया हत्या का आरोप

संक्षेप:

Balia News - चितबड़ागांव (बलिया)। क्षेत्र के कारो गांव निवासी पिकअप चालक राजकुमार की रसड़ा

Oct 19, 2025 01:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलिया
share Share
Follow Us on

चितबड़ागांव (बलिया)। क्षेत्र के कारो गांव निवासी पिकअप चालक राजकुमार की रसड़ा क्षेत्र के रेखहां गांव में गुरुवार को सुबह करीब आठ बजे गाड़ी पर भैंस लादने के बाद रस्सी बांधते समय असंतुलित होकर सड़क पर गिरने से मौत हो गयी थी। अब इस मामले में मृतक की मां सावित्री ने अपने पुत्र 27 वर्षीय राजकुमार (पिकअप चालक) की गाड़ी मालिक पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। सावित्री ने डीएम व एसपी को भेजे गये शिकयती पत्र में बताया है कि उनका बेटा कारो निवासी दिनेश यादव का पिकअप गाड़ी चलाता था। दिनेश ने 16 अक्तूबर की सुबह पांच बजे फोन करके उनके बेटे को बुलाने पर वह उनके यहां चला गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

दिनेश उसी दिन सुबह में 11 बजे उनके घर आकर बताए कि राजकुमार की हालत गंभीर है। उनके बताने पर वे और परिवार के लोग दोपहर में बारह बजे रसड़ा अस्पताल पहुंचे तो वहां पर राजकुमार का शव प्लास्टिक के बैग में पैक कर रखा गया था। इसके बाद परिवार के लोग रोने लगे।इस बीच पुलिस और गाड़ी मालिक दिनेश ने बेटे की शव को लेकर बलिया चले गए। शव दो दिनों तक मोर्चरी में पड़ा रहा। सावित्री ने आरोप लगाया है कि इस घटना में चितबड़ागांव और रसड़ा थाने पर गये, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। सावित्री ने गाड़ी मालिक दिनेश यादव पर बेटे की मारपीट कर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।