विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एमएलसी

Newswrap हिन्दुस्तान, बलिया
Follow us on Google News
share

बलिया में विधान परिषद सदस्य रविशंकर सिंह ‘पप्पू’ की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में ‘दृष्टि’ बैठक हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की विकास योजनाओं की समीक्षा की गई। एमएलसी ने अधिकारियों को योजनाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। जनप्रतिनिधियों से समस्याओं और सुझावों पर चर्चा हुई।

विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एमएलसी

बलिया। विधान परिषद सदस्य रविशंकर सिंह ‘पप्पू’ की अध्यक्षता में शुक्रवार को विकास भवन सभागार में ‘दृष्टि’ बैठक हुई। इसमें विभिन्न विभागों की विकास योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने एमएलसी का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

विभागों की समीक्षा

बैठक में ग्राम्य विकास, ग्रामीण अभियंत्रण, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, अतिरिक्त ऊर्जा, अल्पसंख्यक कल्याण, उद्यान विभाग, ऊर्जा विभाग, कृषि विभाग, दुग्ध विकास, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति, नियोजन, पंचायती राज, पर्यटन विभाग, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन, प्राथमिक शिक्षा, पशुधन, मत्स्य विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण, महिला एवं बाल विकास, माध्यमिक शिक्षा, युवा कल्याण, लोक निर्माण, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास, उद्यमिता, श्रम एवं सेवायोजन, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, समाज कल्याण, सहकारिता, सिंचाई एवं जल संसाधन तथा लोक शिकायत विभागों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई।

Voice of UP

निर्देश और सुझाव

एमएलसी ने अधिकारियों को विकास योजनाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिया। कहा कि जनहित से जुड़ी योजनाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से विभिन्न क्षेत्रों की समस्याओं और विकास कार्यों से जुड़े सुझाव रखे। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इस मौके पर विधायक, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्यों के अलावा सम्बंधित अधिकारी थे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बैठक का उद्देश्य क्या था?
बैठक का उद्देश्य विभिन्न विभागों की विकास योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा करना था।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।