Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalia NewsMeeting of Uttar Pradesh Prajapati Mahasabha to Discuss Santaram Ram BA Jayanti Celebration
जयंती समारोह को सफल बनाने की दी गई जिम्मेदारी

जयंती समारोह को सफल बनाने की दी गई जिम्मेदारी

संक्षेप:

Balia News - बलिया में उत्तर प्रदेशीय प्रजापति महासभा की बैठक हुई। इसमें 15 फरवरी को प्रजापति संतराम राम बीए की जयंती समारोह को सफल बनाने पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष रामप्रवेश प्रजापति एवं सचिव अभिमन्यु प्रजापति ने सभी ब्लॉक अध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी। कार्यकर्ताओं से समारोह में भागीदारी की अपील की गई।

Feb 08, 2026 09:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलिया
share Share
Follow Us on

बलिया। उत्तर प्रदेशीय प्रजापति महासभा की बैठक रविवार को हैबतपुर स्थित एक होटल में हुई। इसमें 15 फरवरी को प्रजापति संतरामराम बीए की जयंती समारोह को सफल बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष रामप्रवेश प्रजापति एवं सचिव अभिमन्यु प्रजापति ने संयुक्त रूप से महासभा के पदाधिकारियों को ब्लॉक अध्यक्ष एवं ब्लॉक कमेटी के माध्यम से हर न्याय पंचायत और पंचायतों तक जाने की जिम्मेदारी दी। साथ ही पदाधिकारियों को कार्यकर्ताओं के बीच जाकर संतराम बीए की याद में तथा इस समारोह की मुख्य अतिथि विधायक महाराजी देवी के सम्मान में उपस्थिति की अपील करने की नसीहत दी गई। इस मौके पर कन्हैया प्रजापति, डॉ.सत्यप्रकााश्, सुदेश, बद्रीनाथ, मनो, योगेन्द्र, हरेराम आदि थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अध्यक्षता हृदयानंद प्रजापति ने किया।