
दिव्यांगजनों में वितरित हुआ प्रमाणपत्र
Balia News - बलिया में वीर लोरिक स्पोर्टस स्टेडियम में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा दिव्यांग बच्चों के लिए मेडिकल असेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में 150 बच्चों का परीक्षण किया गया, जिसमें से 98 मानसिक एवं...
बलिया। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से वीर लोरिक स्पोर्टस स्टेडियम में जिले के पीएमश्री परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों में दिव्यांगता प्रमाण पत्र वितरित करने के लिए मेडिकल असेसमेंट कैंप का आयोजन हुआ। इस कैंप में सीआरसी गोरखपुर से मनोचिकित्सक डॉ राजेश कुमार एवं सीएमओ कार्यालय की मेडिकल टीम ने संयुक्त रूप से कुल 150 बच्चों का परीक्षण किया। इसमें 98 मानसिक एवं 21 अस्थि एवं दृष्टि बाधित बच्चों का प्रमाणपत्र जारी किया गया। इस मौके पर स्पेशल एजुकेटर्स जितेंद्र सिंह, शैलेन्द्र शर्मा, किरणकांत कौल आदि थे। संचालन जिला समन्वयक समेकित शिक्षा ओपी सिंह ने किया।


लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




