Balia News: शटरिंग कार्य कर रहे मजदूर की गिरकर मौत
Balia News: रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। मकान की ढलाई के लिए शटरिंग लगाने का काम करने

Balia News: रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। मकान की ढलाई के लिए शटरिंग लगाने का काम करने के दौरान शुक्रवार की शाम एक मजदूर करीब दस फीट ऊंचाई से अचानक असंतुलित होकर नीचे गिर गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सहयोगियों ने तुरंत उसे स्थानीय सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां पर अस्पताल के डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार कस्बा के जुगनू अस्पताल रोड पर एक व्यक्ति के मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। दीवार की जोड़ाई के बाद अब छत की ढलाई करने की तैयारी है।
बताया है कि इसके लिए शटरिंग का काम चल रहा है। शटरिंग कार्य में लगा मजदूर मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र के खंडारगाड़ी निवासी 25 वर्षीय अभिषेक चौहान किसी प्रकार असंतुलित होकर नीचे गिर गया। ऊंचाई से गिरने के चलते वह गंभीर रुप से घायल हो गया। आसपास मौजूद अन्य लोगों ने उसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया जहां के डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी होते ही गांव-घर के लोग पहुंच गये।

