Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalia NewsMassive Recruitment Scam in Ballia Police Investigate Charitable Institution Manager and Political Links
नौकरी के नाम पर वसूली करने वाले गिरोह में कई और शामिल

नौकरी के नाम पर वसूली करने वाले गिरोह में कई और शामिल

संक्षेप:

Balia News - बलिया, संवाददाता। नगर पंचायतों में विभिन्न पदों पर भर्ती के नाम पर

Dec 25, 2025 12:47 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलिया
share Share
Follow Us on

बलिया, संवाददाता। नगर पंचायतों में विभिन्न पदों पर भर्ती के नाम पर करोड़ों रुपये की वसूली करने वाले गिरोह में कई अन्य लोग शामिल है। इनमें एक पार्टी से जुड़े कुछ नेता भी पुलिस के रडार पर हैं। पुलिस इस पूरे मामले के मुख्य आरोपी हमराही चैरिटेबल सेवा संस्थान के प्रबंधक रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के जाम निवासी दिलीप भारती की सम्पत्ति की भी जांच कर रही है। करीब एक-डेढ़ साल पहले दिलीप ने सबसे पहले रसड़ा के छितौनी में संस्थान का कार्यालय खोला। इसके बाद उसके द्वारा जारी विज्ञापन के आधार पर नौकरी पाने के लिए लोगों की भीड़ जुटने लगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आफिस पर बकायदा कर्मचारियों की तैनाती की गयी थी। वहां पर पहुंचने वाले व्यक्ति से फार्म भरवाने के बाद पात्रता के अनुसार नौकरी दी जाती थी। इसके एवज में प्रति व्यक्ति लगभग डेढ़ लाख रुपये की वसूली की जाती थी। दिलीप लोगों को कई तरह से झांसा देता था। कुछ जगहों पर तो उसने नगर पालिका और नगर पंचायतों में रिक्तियों का आकड़ां भी बताता था। रसड़ा के बाद उसने सिकन्दरपुर नगर पंचायत तथा गोरखपुर के बड़लगंज में कार्यालय खोलकर सैकड़ों लोगों की भर्ती की थी। उसकी ओर से कुछ को आधी-अधूरी सेलरी भी दी गयी थी ताकि वह लोगों का भरोसा हासिल कर सके। सूत्रों की मानें तो आरोपी दिलीप खुद को एक पूर्व मंत्री का रिस्तेदार बताता था। वह दावा करता था कि नौकरी देने का अधिकार उसे शासन की ओर से मिला है। पुलिस सूत्रों की मानें मुकदमा में फिलहाल उसके दो भाई और पत्नी आरोपी है, हालांकि जांच में इस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों का नाम सामने आयेगा।