Balia News: बेल्थरारोड में शनिदेव महाराज का हुआ पूजन

हिन्दुस्तान, बलिया
Follow us on Google News
share

Balia News: शनिवार को बेल्थरारोड के हनुमानगढ़ी मंदिर में श्री शनिदेव जी का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। पुजारी पं. नागेंद्र उपाध्याय के निर्देशन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने झांकी का दर्शन किया। उन्होंने बताया कि श्री शनिदेव जी न्याय के देवता हैं, जिनकी आराधना से विघ्न-बाधाएं समाप्त होती हैं।

Balia News: बेल्थरारोड में शनिदेव महाराज का हुआ पूजन

Balia News: बेल्थरारोड। नगर के हनुमानगढ़ी मंदिर में शनिवार को श्री शनिदेव जी महाराज का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। पुजारी पं. नागेंद्र उपाध्याय के निर्देशन में श्री शनिदेव जी की झांकी सजाई गई। झांकी का दर्शन और पूजन-अर्चन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। पुजारी पंडित उपाध्याय ने कहा कि श्री शनिदेव जी न्याय के देवता हैं। सच्चे मन से आराधना करने से विघ्न-बाधाएं समाप्त हो जाती हैं। इस दौरान भजन-कीर्तन और पूजन-अर्चन की धूम रही। आयोजित भजन संध्या में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मंदिर पहुंचने वाले मार्गों पर लोगों की चहल-पहल रही।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबलियाBalia News: बेल्थरारोड में शनिदेव महाराज का हुआ पूजन