दो साल बाद 31 को सामूहिक विवाह में गूंजेगी शहनाई

Jan 21, 2026 11:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलिया
share Share
Follow Us on

Balia News - बलिया, संवाददाता। दो साल बाद जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह 31 जनवरी को

दो साल बाद 31 को सामूहिक विवाह में गूंजेगी शहनाई

बलिया, संवाददाता। दो साल बाद जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह 31 जनवरी को शहर के टाउन पॉलीटेक्निक के मैदान में होगा। वहीं 10 फरवरी को बांसडीह इंटर कॉलेज में आयोजन की तिथि निर्धारित की गई है। समाज कल्याण विभाग की ओर से सामूहिक विवाह के आयोजन के लिए उपहार और टेंट तम्बू समेत अन्य जरूरी कार्यों का टेंडर करा दिया गया है। शासन की ओर से जिले में सामूहिक विवाह के लिए प्रथम छमाही लक्ष्य 685 निर्धारित किया गया है। समाज कल्याण विभाग के आंकड़ों की मानें तो अब तक जिले के 17 ब्लॉकों से कुल 807 आवेदन आए हैं। इसमे 347 आवेदन बीडीओ और ईओ द्वारा स्वीकृत कर समाज कल्यााण विभाग को भेज दिया गया है।

वहीं 167 आवेदन अस्वीकृत कर दिया गया है। बाकी के आवेदन बीडीओ और ईओ के यहां पेंडिंग है, जिसके सत्यापन के बाद फाइल जल्द आने की उम्मीद है। सरकार इस वित्तीय वर्ष से सामूहिक विवाह की धनराशि 51 हजार से बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दी गई है। इसमें 60 हजार रुपये कन्या के खाते में भेजा जायेगा। वहीं 25 हजार रुपए का उपहार नवदंपत्ति को दिया जायेगा। जबकि 15 हजार रुपये बाराती-घराती के भोजन, नाश्ता, मनोरंजन समेत अन्य पर खर्च किा जायेगा। योजना की पात्रता आवेदक के परिवार की वार्षिक आय सीमा अधिकतम तीन लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। सरकार की यह योजना गरीब परिवारों की बेटियों के हाथ पीला करने के लिए वरदान है। उल्लेखनीय है जनपद के मनियर इंटर कॉलेज में 25 जनवरी 2024 को आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा उजागर होने के बाद जिले में दो सालों से सामूहिक विवाह का आयोजन नहीं हुआ है। पिछले साल समाज कल्याण विभाग की ओर से बजट वापस कर दिया गया था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;