Balia News: दीवार जोड़ रहा राजमिस्त्री असंतुलित होकर गिरा, मौत

हिन्दुस्तान, बलिया
Follow us on Google News
share

Balia News: सोहांव, हिन्दुस्तान संवाद। मकान निर्माण कार्य में लगे राजमिस्त्री की शुक्रवार को हादसे

Balia News: दीवार जोड़ रहा राजमिस्त्री असंतुलित होकर गिरा, मौत

Balia News: सोहांव, हिन्दुस्तान संवाद। मकान निर्माण कार्य में लगे राजमिस्त्री की शुक्रवार को हादसे में मौत हो गई। काम के दौरान वह असंतुलित होकर सिर के बल नीचे गिर गया।नरही थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया नई बस्ती में विमला पत्नी योगेन्द्र यादव के मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। गड़वार थाना क्षेत्र बंगला रतसड़ निवासी 55 वर्षीय विजेंद्र चौहान यहां राजमिस्त्री का काम कर रहे थे। बताया जाता है कि शुक्रवार की दोपहर में वह करीब पांच-छह फीट की ऊंचाई पर दीवार का निर्माण कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक असंतुलित होकर सिर के बल जमीन पर गिर गये। आनन-फानन में उन्हें सीएचसी नरही पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

थानाध्यक्ष हरिशंकर सिंह ने बताया कि गिरने से मौत हुई है। परिजनों के आने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।