अमर शहीद मंगल पाण्डे को आज नमन करेगी बागी धरती

Apr 07, 2026 11:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलिया
share

Balia News - 0 पैतृक गांव नगवा में समारोह के मुख्य अतिथि होंगे बीएचयू के कुलपतिअमर शहीद मंगल पाण्डेय का शहादत दिवस आठ अप्रैल को यानि आज है। अपने वीर सपूत की स्मृति

अमर शहीद मंगल पाण्डे को आज नमन करेगी बागी धरती

बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ देश में पहली बार वर्ष 1857 में ही बगावत का बिगुल फूंकने वाले अमर शहीद मंगल पाण्डेय का शहादत दिवस आठ अप्रैल को यानि आज है। अपने वीर सपूत की स्मृति में बागी धरती पर बुधवार को विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। अमर क्रांतिकारी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण के साथ ही सभाएं आयोजित होंगी। नगवा स्थित अमर शहीद के पैतृक गांव नगवा और शहर में कदम चौराहा स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा स्थल के पास कई कार्यक्रम होंगे। अमर शहीद के पैतृक गांव नगवा में स्थित शहीद मंगल पांडे स्मारक स्थल पर दिन में श्रद्धांजलि सभा के साथ ही भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की अगुवाई में यहां शाम पांच बजे से समारोह का आयोजन होगा। समारोह के मुख्य अतिथि बीएचयू के कुलपति अजीत कुमार चतुर्वेदी होंगे। इस दौरान दिल्ली के सांसद व भोजपुरी गायक-अभिनेता मनोज तिवारी, भोजपुरी लोक गायक आर्यन बाबू सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।उधर, शहीद मंगल पाण्डेय स्मारक समिति कदम चौराहा की ओर से विविध कार्यक्रम होंगे। सात बजे से स्कूली बच्चे प्रभातफेरी निकालेंगे। इसके बाद प्रतिमा स्थल पर झंडातोलन के साथ ही गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। दोपहर बाद चार बजे से कदम चौराहा पर ही सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा होगी, जबकि रात नौ बजे से दोगोला चैता का आयोजन किया गया है। इसमें बलिया के ब्यास स्वामीनाथ और बिहार के सुदर्शन यादव के बीच मुकाबला होगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।