यूपीएससी सफल श्यामसुंदर का हुआ स्वागत
Balia News - रानीगंज में मद्धेशिया समाज ने यूपीएससी में सफल श्यामसुंदर गुप्त का स्वागत समारोह आयोजित किया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय परिवार और गुरुजनों को दिया। छात्रों को असफलता से नहीं डरने और मेहनत करने की सलाह दी। समारोह में कई प्रमुख व्यक्तित्व भी शामिल थे।

रानीगंज। मद्धेशिया समाज के लोगों ने क्षेत्र के पंचायत भवन कोटवां पर रविवार को यूपीएससी में सफल श्यामसुंदर गुप्त के उपलब्धि पर समारोह आयोजित कर उनका स्वागत किया गया। लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी। स्वागत से अभिभूत यूपीएससी उत्तीर्ण गुप्त ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिजनों व गुरुजनों को दिया। उन्होंने परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों से अपील की कि असफलता से नहीं घबरायें। लगन के साथ मेहनत करें। आयोजक कोटवां पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि रोशन गुप्त ने कहा कि श्यामसुंदर की सफलता केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नही बल्कि पूरे समाज के लिए गौरव और प्रेरणा का विषय है। इस मौके पर गणिनाथ मंदिर बलिया के अध्यक्ष गणेश गुप्त, संतोष गुप्त, मोतीलाल गुप्त, मनोज गुप्त, विनोद गुप्त, संतोष गुप्त, रजनीश गुप्त, राहुल गुप्त, बच्चा लाल गुप्त, संजय गुप्त आदि थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


