घर में घुसे प्रेमी की पिटाई, तीन पर मुकदमा
Balia News - बैरिया के एक गांव में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया। युवक की मां की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।

बैरिया। क्षेत्र के एक गांव मे रविवार की भोर में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की कुछ लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। घायल युवक को सीएचसी सोनबरसा पर पहुंचाया गया जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस मामले में युवक की मां की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। एसओ बैरिया राजेंद्र प्रसाद सिंह के अनुसार रेवती थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक की इलाके के एक गांव की किशोरी से प्रेम सम्बंध था। किशोरी के बुलाने पर युवक शनिवार की रात उसके घर पहुंच गया।
भोर में लड़की के परिवार के किसी व्यक्ति ने किशोरी के कमरे में मौजूद युवक को देख लिया और दरवाजे की कुंडी बाहर से बंद कर दी। इसके बाद उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंच गये। तीन युवकों ने प्रेमी को मारपीट कर घायल कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया। उनका कहना है कि घायल की मां की तहरीर पर तीन के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



