चार के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट और धमकी का केस
Balia News - भीमपुरा, हिन्दुस्तान संवाद। छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के

भीमपुरा, हिन्दुस्तान संवाद। छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में स्थानीय पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामला भीमपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। आरोपियों में अमित कुमार, रामप्रीत, सूर्यभान और भोला शामिल हैं, जो पीड़िता के ही गांव के निवासी हैं।पीड़िता के अनुसार, उनके परिवार का आरोपियों के साथ चुनाव की रंजिश को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। पांच नवंबर 2024 की शाम को वह अपने घर से खेत में शौच के लिए गई थी। वापस लौटते समय गांव के रामविलास यादव के खेत के सामने पहुंची।
तभी अमित कुमार ने उसे देखकर अश्लील और अभद्र शब्दों का प्रयोग करते हुए छेड़खानी शुरू कर दी। बांह पकड़कर उसे खेत की ओर खींचने का प्रयास किया। पीड़िता किसी तरह बांह छुड़ाते हुए भागकर घर पहुंची। उसने मां को पूरी घटना बताई। मां-बाप शिकायत लेकर अमित के घर गए। आरोप है कि अमित ने भला-बुरा कहा। उसके चाचा रामप्रीत, सूर्यभान और भोला भी वहां आ गए। सभी ने मिलकर युवती के मां-बाप को पीटा। पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो पीड़िता ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। भीमपुरा थानाध्यक्ष अखिलेश चन्द्र पाण्डेय ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


