दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने दबोचा
Newswrap हिन्दुस्तान, बलिया
Balia News - फेफना में पुलिस ने विवेक राजभर को गिरफ्तार किया। युवती ने आरोप लगाया कि विवेक ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और बाद में मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई में एसआई सुभाष प्रसाद यादव और सिपाही संजय कुशवाहा शामिल थे।

फेफना। स्थानीय पुलिस ने बुधवार को उचेड़ा निवसी विवेक राजभर को मठ चौकारी के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया। पुलिस का कहना है कि युवती ने कुछ दिनों पहले शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाने तथा विवाह करने की बात करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही थी। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में एसआई सुभाष प्रसाद यादव, सिपाही संजय कुशवाहा आदि थे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


