ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बलियापूर्व विधायक की नगवा से बैरिया की पदयात्रा 30 से

पूर्व विधायक की नगवा से बैरिया की पदयात्रा 30 से

पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह ने कहा कि जंगे आजादी में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शूरवीरों को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए पदयात्रा 30 अगस्त को नगवां स्थित मंगल पांडेय के प्रतिमा पर माल्यार्पण...

पूर्व विधायक की नगवा से बैरिया की पदयात्रा 30 से
बलिया। निज संवाददाताWed, 29 Aug 2018 07:37 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह ने कहा कि जंगे आजादी में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शूरवीरों को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए पदयात्रा 30 अगस्त को नगवां स्थित मंगल पांडेय के प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ शुरू होगी। यह पद्यात्रा 31 अगस्त को बैरिया पहुंचेगी, जहां शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के साथ समापन होगा। 

पूर्व विधायक सिंह बुधवार को लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में पत्र प्रतिनिधियों से मुखातिब थे। उन्होंने बताया कि पद्यात्रा 17 व 18 अगस्त को प्रस्तावित थी, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था। अब यह यात्रा 30 अगस्त से शुरू होगी। कहा कि अगस्त क्रांति बलिया की बेमिशाल गौरवशाली ऐतिहासिक उपलब्धि से जुड़ा है। उन्होंने आमजन से पद्यात्रा में शामिल होने की अपील की। इस मौके पर विनोद तिवारी, भूपेन्द्र सिंह, शेषनाथ सिंह, लल्लन सिंह, गोपाल राय आदि थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें