ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बलियाजमीन की जांच, चबूतरा गिरवाया

जमीन की जांच, चबूतरा गिरवाया

रागिनी हत्याकांड में आरोपित प्रधान पर प्रशासन का शिकंजा कसने लगा है। रागिनी के घर के बगल में स्थित जमीन, जिसे प्रधान ने तार से घेरवा रखा है, उसकी जांच शुरू कर दी गयी। साथ ही उस जमीन पर बने पत्थर के...

जमीन की जांच, चबूतरा गिरवाया
हिन्दुस्तान टीम,बलियाSat, 12 Aug 2017 05:41 PM
ऐप पर पढ़ें

रागिनी हत्याकांड में आरोपित प्रधान पर प्रशासन का शिकंजा कसने लगा है। रागिनी के घर के बगल में स्थित जमीन, जिसे प्रधान ने तार से घेरवा रखा है, उसकी जांच शुरू कर दी गयी। साथ ही उस जमीन पर बने पत्थर के चबूतरे को भी तोड़वा दिया गया। यह वही चबूतरा है, जिस पर रागिनी का हत्यारा प्रिंस अपने साथियों के साथ बैठकर रागिनी के साथ छेड़खानी करता था। यहीं से घर पर पत्थरबाजी आदि करने के भी आरोप हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें