पट्टे की जमीन पर लगे पेड़ काटे, मिट्टी भी चोरी

Mar 15, 2026 10:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलिया
share

Balia News - मनियर, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के बड़ागांव में पट्टे की जमीन पर लगे पेड़-पौधे

पट्टे की जमीन पर लगे पेड़ काटे, मिट्टी भी चोरी

मनियर, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के बड़ागांव में पट्टे की जमीन पर लगे पेड़-पौधे काटकर क्षतिग्रस्त करने और जेसीबी से तीन फीट गहरी खुदाई कर मिट्टी चोरी करने का मामला सामने आया है।बड़ागांव निवासी पीड़ित गुलाम वारिस ने बताया कि सम्बंधित जमीन का पट्टा उनके नाम दर्ज है। कुछ समय के लिए वे मुंबई गए थे। उसी दौरान किसी ने उनकी जमीन पर लगे चार पेड़ काट डाले। अन्य पौधों को भी क्षतिग्रस्त किया और जेसीबी से गहरी खुदाई कर मिट्टी उठा ली। पीड़ित ने एक व्यक्ति के खिलाफ नामजद तहरीर थाने में दी। उन्होंने बताया कि शनिवार को सूचना दी लेकिन पुलिस नहीं पहुंची।

रविवार को पुलिस जांच के लिए आई। दोनों पक्षों को सोमवार को थाने पर बुलाया है। थाना प्रभारी कौशल कुमार पाठक ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के लिए राजस्व टीम को सौंपा गया है। उचित कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।