पुलिस की मौजूदगी में चाचा-भतीजा का हुआ अंतिम संस्कार
Balia News - सिकंदरपुर के खरीद गांव में जमीन विवाद में चाचा-भतीजा की हत्या के बाद तनाव का माहौल है। दोनों शवों का अंतिम संस्कार शुक्रवार को किया गया। पंकज और अनिल यादव की मौत बुधवार की रात हुई थी। गांव में मातम...
सिकंदरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के खरीद गांव में जमीन विवाद के विवाद में चाचा-भतीजा की हत्या के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। शुक्रवार को दोनों के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। जमीन के विवाद में पट्टीदारों के हमला में बुधवार की रात पंकज यादव व अनिल यादव की मौत हो गयी थी। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शाम करीब छह बजे दोनों का शव गांव पहुंचा तो घर में मातम पसर गया। महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल था। रिश्तेदार भी पहुंच गए थे। शवों के साथ एएसपी अनिल कुमार झा भी पहुंचे थे। पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में दोनों शवों को एंबुलेंस से निकाला गया। उनका अंतिम संस्कार खरीद घाट पर किया गया। सीआपीएफ के जवान अक्षय कुमार ने बेटे पंकज को, जबकि अनिल को उसके बेटे ने मुखाग्नि दी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।