ईंट-भट्ठा के मालिक और मुंशी के खिलाफ मुकदमा

Newswrap हिन्दुस्तान, बलिया
share

Balia News - बलिया में मजदूरी मांगने पर एक मजदूर के साथ भट्ठा मालिक और मुंशी ने मारपीट की। मजदूर ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़ित का कहना है कि उसे तीन महीने से मजदूरी नहीं मिली थी। मारपीट के दौरान उसे गंभीर चोटें आईं और भट्ठा संचालक ने जान से मारने की धमकी भी दी।

ईंट-भट्ठा के मालिक और मुंशी के खिलाफ मुकदमा

बलिया। मजदूरी मांगने पर मजदूर के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने ईंट भट्ठा के मालिक और मुंशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। सुखपुरा थाना क्षेत्र के धर्मपुरा निवासी कमलेश्वर राजभर ने पुलिस को बताया है कि वह बलेसरा ईट-भठ्ठा पर काम करता था। वहां पर तीन माह से मजदूरी रोका गया था। पीड़ित का कहना है कि मजदूरी मांगने पर भट्ठा मालिक उभांव थाना क्षेत्र के मलेरी निवासी विनय यादव तथा मुंशी सुखपुरा थाना क्षेत्र के अलावलपुर निवासी अशोक यादव ने रस्सी से बांधकर लाठी-डंडा और लोहे के राड से मारपीट कर घायल कर दिया।

मजदूर का कहना है कि पिटाई से कान पर चोट लग गया और पैर में मोच आ गयी है। भट्ठा संचालक ने जलाने की धमकी भी दी है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।