बैरिया बाजार में आए युवक पर चाकू से हमला
Balia News - बैरिया बाजार में स्टेट बैंक के सामने मनबढ़ युवकों ने 25 वर्षीय विशाल प्रताप सिंह को चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। युवक चिकेन खरीदने गया था, जब चार हमलावरों ने उसे रोका और चाकू से हमला कर दिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
बैरिया (बलिया)। बैरिया बाजार में स्टेट बैंक शाखा के सामने बुधवार को मनबढ़ युवकों ने क्षेत्र के नवका टोला निवासी 25 वर्षीय विशाल प्रताप सिंह को चाकू मार कर बुरी तरह से घायल कर दिया। दिन दहाड़े हुई चाकूबाजी की घटना के बाद घटनास्थल पर भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। चाकू मारने के बाद हमलावर हवा में चाकू लहराते आराम से चले गए। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीरावस्था में चिकित्सको ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित युवक ने बताया कि वह चिकेन खरीदने के लिए टोला सेवक राय निवासी अमन सिंह के साथ बाइक से बैरिया बाजार स्थित चिकेन बाजार में गया था।
वहां से चिकेन लेकर जैसे ही स्टेट बैंक के सामने बाइक से पहुंचा, तभी उक्त युवको ने रुकने का इशारा किया। अमन चला रहे थे। बाइक रोकने पर चार हमलावर बात करने को कहकर कुछ दूरी पर ले गए। वही अचानक चाकू से हमला कर दिए। एक के हाथ में हाकी था। जबकि तीन के हाथ में चाकू था। एक चाकू सीने के नीचे पसली और दूसरा कलाई पर लग गया। मौके पर पहुंचे बैरिया के चौकी इंचार्ज अजय कुमार ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। अस्पताल जाकर घायल विशाल से बयान लिया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। हमला का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


