ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बलियाबलिया मं मुंडन संस्कार में शामिल होने आया किशोर नदी में डूबा

बलिया मं मुंडन संस्कार में शामिल होने आया किशोर नदी में डूबा

मुंडन संस्कार के दौरान गंगा नदी में दुबहड़ थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव निवासी एक किशोर का डूब गया। मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोरों के सहयोग से युवक की तलाश कर रही...

बलिया मं मुंडन संस्कार में शामिल होने आया किशोर नदी में डूबा
हिन्दुस्तान टीम,बलियाFri, 28 Feb 2020 11:58 PM
ऐप पर पढ़ें

मुंडन संस्कार के दौरान गंगा नदी में दुबहड़ थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव निवासी एक किशोर का डूब गया। मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोरों के सहयोग से युवक की तलाश कर रही है। स्थानीय गांव निवासी 17 वर्षीय विशाल गुप्त पुत्र विजय गुप्त गांव के ही छोटकन गुप्ता के नाती के मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए गंगा नदी के श्रीरामपुर गंगा घाट पर गया था। गांव के कुछ लड़कों के साथ विशाल भी नाव पर चढ़कर गंगा उस पार गया था। जब नाव वापस आ रही थी, तभी घाट के पहुंचने से कुछ दूर पहले ही विशाल अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए नदी में छलांग लगा दिया। अधिक गहरा पानी होने के कारण विशाल उसी में समा गया। नाव पर बैठे लोगों के चिल्लाने का शोर सुनकर आसपास मौजूद कुछ मछुआरे नदी में कूदकर विशाल को ढूंढने का प्रयास करने लगे। हालांकि उसका कहीं पता नहीं चल सका।जैसे ही इसकी सूचना घर के लोगों को मिली अफरातफरी मच गयी। मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बिट्टू मिश्र व थानाध्यक्ष सदल-बल मौके पर पहुंचे और गोताखोर बुलवाकर विशाल की खोजबीन शुरू कर दी। हालांकि शाम तक उसका पता नहीं चल सका था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें