ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बलियामहारुद्रद्वय यज्ञ के लिए निकली कलश यात्रा

महारुद्रद्वय यज्ञ के लिए निकली कलश यात्रा

लालगंज। हिन्दुस्तान संवाद स्वामी मुनेश्वरानंद महाराज खपड़िया बाबा की 36वीं पुण्यतिथि पर खपड़िया...

महारुद्रद्वय यज्ञ के लिए निकली कलश यात्रा
हिन्दुस्तान टीम,बलियाFri, 15 Jan 2021 11:21 PM
ऐप पर पढ़ें

लालगंज। हिन्दुस्तान संवाद

स्वामी मुनेश्वरानंद महाराज खपड़िया बाबा की 36वीं पुण्यतिथि पर खपड़िया बाबा समाधि आश्रम (संकीर्तननगर-श्रीपालपुर) में आयोजित श्री महारुद्रद्वय यज्ञ के लिए शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली गयी। स्वामी हरिहरानंद जी महाराज की देखरेख में वैदिक मंत्रों के साथ पूजा अर्चन के बाद निकली यात्रा में हाथी-घोड़ा व गाजे-बाजे के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

हर-हर महादेव के जयघोष व खपड़िया बाबा का जयकारा लगाते हुए श्रद्धालु पैदल, दो पहिया व चार पहिया वाहनों से गंगा नदी के सतीघाट भुसौला घाट पर पहुंचे। वहां पवित्र स्नान कर अपने-अपने कलश में में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जल भरा। वहां से यात्रा वापस समाधिस्थल पर पहुंची। महारुद्र यज्ञ का समापन 27 जनवरी को होगा, जबकि 28 जनवरी को भंडारा आयोजित होगा।

इस दौरान पूर्व प्रमुख कन्हैया सिंह, श्यामू उपाध्याय, मनोज उपाध्याय, धर्मवीर उपाध्याय, तपेश्वर सिंह, अमिताभ उपाध्याय, शंकर सिंह, पीयूष यादव, जितेन्द्र उपाध्याय, राममूर्ति पांडे, नरेन्द्र दूबे, मिथिलेश दूबे, मनोज उपाध्याय, पीयूष यादव, शैलेश सिंह, मैनेजर यादव, भुवाली सिंह, वीरेन्द्र सिंह आदि थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें