गर्भवती की मौत की जांच करेगी डॉक्टरों की तीन सदस्यीय टीम

Mar 02, 2026 11:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलिया
share Share
Follow Us on

Balia News - बलिया, संवाददाता। जिला महिला अस्पताल में शनिवार को हुई गर्भवती महिला की मौत

गर्भवती की मौत की जांच करेगी डॉक्टरों की तीन सदस्यीय टीम

बलिया, संवाददाता। जिला महिला अस्पताल में शनिवार को हुई गर्भवती महिला की मौत की जांच के लिए डॉक्टरों की तीन सदस्यीय टीम गठित की है। सोमवार को मृतका के परिजनों ने अस्पताल में सीएमएस कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया तथा जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग किया। सहतवार थाना क्षेत्र के हसनपुर (बिसौली) निवासी पप्पू गोंड की पत्नी नेहा को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे लेकर जिला महिला अस्पताल पहुंचे। महिला के देवर बबलू का आरोप है कि नेहा करीब दो घंटे तक दर्द से तड़पती रही, लेकिन उसका इलाज करने के लिए अस्पताल की कोई डॉक्टर नहीं पहुंची। उनका कहना है कि हालत खराब होने पर जब हम लोग दूसरी जगह ले जाने लगे तो स्टाफ नर्सों ने रोक दिया।

उनका आरोप है कि इलाज के अभाव में कुछ देर बाद ही नेहा ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार के लोगों ने हंगामा किया जिन्हें खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शांत कराया। सोमवार को मृतक का भाई मनियर थाना क्षेत्र के पिलुई निवासी विशाल गोंड दर्जनों लोगों के साथ जिला महिला अस्पताल पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने सीएम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग किया। इस मामले में जिला महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. राकेश चंद्रा ने बताया कि इस प्रकरण की जांच के लिए अस्पताल की वरिष्ठ परामर्शदाता डा. सुमिता सिन्हा के नेतृत्व में टीम गठित की गयी है। इसमें डॉ. पूनम गुप्ता और डा. अभिषेक शामिल है। टीम को दो दिनों में तहकीकात कर जांच आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये हैं। रिपोर्ट के आधार पर दोषी डॉक्टर-कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।