21 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, स्टेडियम में मुख्य आयोजन

हिन्दुस्तान, बलिया
Follow us on Google News
share

बलिया में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज हो गई हैं। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक की और निर्देश दिए कि 21 जून को वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा। यह कार्यक्रम सभी तहसीलों और ग्राम पंचायतों में भी मनाया जाएगा।

21 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, स्टेडियम में मुख्य आयोजन

बलिया। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर जरूरी निर्देश दिए। बताया कि 21 जून को सुबह छह बजे वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में मुख्य कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित होगा। कहा कि योग दिवस केवल जिला मुख्यालय तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सभी तहसीलों, विकास खंडों और ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर भी इसका आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी विभागों को समय से तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए। जिला पंचायत अधिकारी को ग्राम प्रधानों के साथ बैठक कर जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा।

वहीं जिला विकास अधिकारी को सभी बीडीओ के साथ समन्वय बैठक आयोजित कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए। स्पष्ट निर्देश दिए कि 21 जून को आयोजित कार्यक्रम में सभी जिला स्तरीय अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी को निर्देशित किया गया कि जिले की सभी तहसीलों, ब्लाकों और ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर योग दिवस के प्रचार-प्रसार के लिए होर्डिंग्स लगवाएं। बैठक में सीडीओ ओजस्वी राज, एडीएम अनिल कुमार, जिला विकास अधिकारी आनन्द प्रकाश आदि थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।