अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्कृष्ट महिलाएं हुईं सम्मानित

Mar 08, 2026 10:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलिया
share

Balia News - 0 विकास भवन सभागार में रविवार को आयोजित हुआ कार्यक्रम कार्यक्रम 0 बालिकाओं को स्कूल बैग और महिलाओं को सम्मान 0 जिलाधिकारी ने महिलाओं को किया जागरूक दी

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्कृष्ट महिलाएं हुईं सम्मानित

बलिया, संवाददाता। विकास भवन सभागार में रविवार को महिला कल्याण विभाग की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शुभारंभ जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप जलाकर किया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं और बालिकाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बालगृह (बालिका) की बालिकाएं नीरू, एंजेल, आशा और शिवानी तथा उनकी अधीक्षिका अमिता रानी जैन, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के लाभार्थियों दिव्या, आराध्या और सलोनी को स्कूल बैग देकर सम्मानित किया गया।

खेलकूद के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली अदिति सिंह को, समाज सेवा के क्षेत्र में पलक, सिम्पी, शालू, निधि कुमारी और संध्या पांडेय, होमगार्ड बबीता प्रजापति, बेसिक शिक्षा विभाग से अंजलि सिंह तोमर, प्रतिमा उपाध्याय, रंजिता सिंह, जुलेखा और अन्नू सिंह को सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने सभी को शुभकामनाएं दीं। कहा कि आज नारी शक्ति हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। बताया कि महिलाओं का सशक्तिकरण देश और समाज की प्रगति के लिए अत्यंत आवश्यक है। भारत सरकार और प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ महिलाओं और बालिकाओं को मिल रहा है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन रही हैं और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित हो रही हैं। उन्होंने सभी से महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा समाज में उनकी भागीदारी को बढ़ावा देने का आह्वान किया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेंद्र कुमार पौत्स्यायन, जिला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस) केएम पांडेय, बीएसए मनीष कुमार सिंह, प्रज्ञा पांडेय, अंजलि सिंह, प्रिया सिंह, निकिता सिंह, गायत्री गुप्ता, मीनाक्षी आर्य , मीनाक्षी, नीलम यादव, श्वेता मिश्रा आदि थीं। उधर, विनायक समाजिक महिला सेवा संस्थान की प्रबंधक संध्या पांडेय को समाज में महिलाओं के बीच उत्कृष्ट कार्य करने के लिए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सम्मानित किया। संध्या पांडेय ने इस सम्मान को समाज के माता-बहनों के सहयोग, विश्वास और आशीर्वाद का परिणाम है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण, स्वावलंबन और समाज सेवा के लिए निरंतर कार्य करते रहने की प्रतिबद्धता दोहराई।पुलिस लाइन में महिला और बच्चियों का सम्मानबलिया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को पुलिस लाइन स्थित मीटिंग हाल में शिक्षा, कला, स्वास्थ्य और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिला और बच्चियों को सीओ सदर मु. उस्मान, प्रतिसार निरीक्षक रामबेलास ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयुष विभाग की सहभागिता से (वामा वेलनेस कैंप) नि:शुल्क होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ, जिसमे पुलिस विभाग के परिवार के लोगों खासकर महिला और बच्चियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं दी गई।बलिया। मार्क्सवादी कम्युनिस्टी पार्टी की पूर्व सांसद सुभाषिनी अली सहगल ने कहा कि वर्तमान में घर तथा समाज में महिलाओं के श्रम की कोई पहचान नहीं है। उन्होंने महिला आंदोलन के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बतायी कि 18वीं सदी महिला पहचान के लिए आंदोलन और संघर्ष अमेरिका से शुरू हुआ और पूरी दुनिया में फैल गई, अपने देश में भी पहुंची, तो कुछ राहत तो मिली। लेकिन आज भी अपने देश में महिलाओं को दोयम दर्जे की नागरिक बनाने का प्रयास सरकारों द्वारा किया जा रहा है।वह रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला पंचायत के नरेन्द्रदेव सभागार में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रही थीं। उन्होंने बताया कि शराब की भट्ठियां खोलकर, स्कूलों को बंद कर एक ओर उन्हें पीछे धकेला जा रहा है, वहीं शराब पीकर पति उनकी हत्या तथा उत्पीड़न कर रहें हैं। कहा कि देश में रोज करीब 15 महिलाओं, मासूम बच्चियों के साथ बलात्कार की घटनाएं हो रही है। इसे रोकने के लिए महिला एकता जरुरी है। उन्होंने शराब की भट्टियों, नदी कटान आदि को लेकर आंदोलन करने की घोषणा की, तथा कहा कि वह खुद इसमें शामिल होंगी। इस मौके पर प्रेमनाथ राय, अनिता देवी, शशि सिंह, चम्पा देवी, नंहकी देवी, चांदनी सिंह, अनिता मिश्रा, गीता देवी, रामकृष्ण यादव, सुनीता भारती अंकिता श्रीवास्तव, शशि प्रभा, नीलम तिवारी आदि थी। इसी क्रम में भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (एपवा) की सदस्यों ने अमेरिकी सम्राज्यवाद के खिलाफ बलिया रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी महिलाएं हाथ में अमेरिकी सम्राज्यवाद मुर्दाबाद, ईरान पर हमला बंद करो, घरेलू गैस का दाम कम करो, महिलाओं पर हिंसा बंद करो आदि नारा लिखित पोस्टर हाथों में लिए थी। इस मौके पर रेखा पासवान, सोमारी राजभर, गायत्री मोदनवाल, कमला, कमलावती, रमिता, आशा देवी, पार्वती देवी आदि थीं।नारियों का सम्मान भारतीय संस्कृति की पहचानबेल्थरारोड। भोजपुरी लोक कल्याण परिषद की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गोष्ठी हुई। इसमें वक्ताओं ने मातृशक्ति की महानता की चर्चा करते हुए कहा कि जहां महिलाओं का सम्मान और सुरक्षा होती है, वहां पर खुशियां बस्ती हैं। देवेंद्र कुमार गुप्त ने कहा कि नारी समाज में सर्वोपरि है। भारतीय संस्कृति व साहित्य में नारी को पूजनीय माना गया है। इसके नक्शेकदम पर चलते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए अनेक कदम उठाए हैं। आनंद कुमार आर्य ने कहा कि देश की गुलामी के दौर में अनेक वीरांगनाओं ने देश को आजाद करने के लिए अनेक मोर्चों पर महत्वपूर्ण सफलता अर्जित की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो राष्ट्र नारी का सम्मान और सुरक्षा नहीं करेगा, वह कभी भी आगे कभी नहीं बढ़ सकेगा। इस मौके पर मनोज गुप्त प्यारे, आनंद जायसवाल, अमित शर्मा, अगम शर्मा आदि थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।