Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalia NewsInternational Disability Day Celebrated with Sports and Cultural Events in Ballia
सांस्कृतिक कार्यक्रम में मंच पर चमकी दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा

सांस्कृतिक कार्यक्रम में मंच पर चमकी दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा

संक्षेप:

Balia News - बलिया में बुधवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य दिव्यांग बच्चों का विकास और आत्मविश्वास बढ़ाना था। प्रतियोगिताओं में बच्चों ने व्हीलचेयर रेस, गोला फेंक, दौड़ आदि में भाग लिया। मुख्य अतिथि ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कार दिए।

Dec 04, 2025 10:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलिया
share Share
Follow Us on

बलिया। शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर जिला स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन समग्र शिक्षा की ओर से हुआ। इसका उद्देश्य दिव्यांग बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं आत्मविश्वास को बढ़ावा देना था। इसमें विभिन्न विद्यालयों से बड़ी संख्या में दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। शुभारंभ मुख्य अतिथि सह जिला विद्यालय निरीक्षक राम आसरे यादव ने दीप जलाकर किया। बच्चों ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की श्रंखला ने पूरे वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया। बच्चों ने समूह-गान, कविता वाचन तथा विभिन्न लोक-सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें उनकी प्रतिभा पूरे मंच पर चमक उठी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

खेलकूद प्रतियोगिताओं में दिव्यांग बच्चों ने व्हीलचेयर रेस, गोला फेंक, दौड़, बॉलीवाल एवं अन्य कई रोचक प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। बच्चों की ऊर्जा और जज्बे ने उपस्थित सभी अतिथियों को प्रभावित किया। मुख्य अतिथि द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन हमारी समाजिक शक्ति हैं, और उन्हें अवसर देने से वे जीवन के हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना सकते हैं। इस मौके पर प्रफुल्ल कुमार, राकेश कुमार पांडेय, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, रंजनी श्रीवास्तव, आनन्द प्रकाश मिश्र, डॉ. इफ्तेखार खान, दीपक कुमार राय, प्रवीण कुमार राय आदि थे।